टेक । Oppo Reno 5 Pro 5G का भारतीय यूजर्स काफी समय से इंतजार कर रहे हैं इसलिए चीन की कंपनी ओप्पो आज भारत में अपना नया स्मार्टफोन Oppo Reno 5 Pro 5G लॉन्च करने जा रही है। लॉन्च इवेंट दोपहर 12.30 बजे शुरू होगा। ओप्पो रेनो 5 सीरीज के तहत तीन और मॉडल्स आते हैं, जिन्हें भारत में बाद में लॉन्च किया जा सकता है। फोन में 65W फास्ट चार्जिंग और AI हाईलाइट वीडियो का खास फीचर मिलेगा।
इसके लिए oppo india ने अपने twitter account पर एक लिंक भी साझा किया है जिसमें बताया गया है की स्मार्टफोन 18 जनवरी को दोपहर 12:30 बजे लांच किया जायेगा।
Unlock infinite possibilities of videography with us as we explore the immersive AR Experience along with the story-teller Imtiaz Ali himself, while experiencing the acoustics that inspire with #OPPOEncoX! #OPPOReno5Pro 5G launch event on 18th Jan at 12:30pm.#LiveTheInfinite! pic.twitter.com/D9VRqx1A1R
— OPPO India (@oppomobileindia) January 14, 2021

Oppo Reno 5 Pro 5G के स्पेसिफिकेशन्स
5 घंटे चार्ज करने पर चलेगा 4 घंटे
स्पेसिफिकेशंस के मामले में कंपनी भारत में भी चीन वाला ही मॉडल उतार सकती है। फोन में 6.55 इंच का फुलएचडी+ (1,080×2,400 पिक्सल रेजॉलूशन) OLED कर्व्ड डिस्प्ले मिल सकता है, जिसका रिफ्रेश रेट 90Hz होगा। इसमें मीडियाटेक डायमेंसिटी 1000+ प्रोसेसर, 12 जीबी तक की रैम और 256 जीबी तक की स्टोरेज मिल सकती है। स्मार्टफोन में 65W Super Vooc 2.0 चार्जिंग दी जाएगी। कंपनी का दावा है कि फोन 5 मिनट चार्ज होकर 4 घंटों का वीडियो-प्लेबैक दे पाएगा।