हरियाणा। हरियाणा के सोहना जिले में रिश्ते शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। जिले की एक महिला के साथ उसके ही ससुराल वालों ने जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाने का मामला है। दरअसल सोहना क्षेत्र की एक महिला का आरोप है कि शारीरिक संबंध न बनाने पर ससुराल वाले मारपीट करते थे। पीड़िता को ससुराल वालों द्वारा परिवार वालों से भी नहीं मिलने दिया जाता था। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है।
10 साल पहले हुई थी शादी
पुलिस के अनुसार पीड़िता ने बताया कि 10 साल पहले शादी हुई थी। पीड़िता ने बताया कि ससुराल वालों ने मुझे परिवार वालों से करीब 10 साल तक नहीं मिलने दिया। आरोप है कि उसके चार देवरों ने जबरदस्ती संबंध बनाए थे। जब पीड़िता इसका विरोध करती थी तो उसके ससुराल वाले मारपीट और जातिसूचक शब्द कहा करते थे।
सोहना थाना क्षेत्र की पुलिस कर रही जाँच
बीते दो साल से उसने अपने घर फरीदाबाद जाना शुरू कर दिया। पीड़िता ने बताया कि इसी साल 28 फरवरी को जब वह अपनी नानी के घर पर थी तो पति लेने आ रहा था। इसकी सूचना मिली तो पास में अपनी सहेली के घर पर चली गई थी। जब परिवार वालों को वह नहीं मिली तो उन्होंने पुलिस में इसकी शिकायत दे दी। जिसके बाद पुलिस को उसने ससुराल वालों द्वारा मारपीट के बारे में बताया था। शारीरिक संबंध बनाने वाली घटना को पीड़िता ने उस समय छिपा लिया था। जिसके बाद पीड़िता अपने भाई के साथ वापस अपने घर आ गई थी। उसी दिन पीड़िता ससुराल चली गई थी। सोहना थाना पुलिस मामला दर्ज कर जांच कर रही है।