मुंबई। बॉलीवुड एकटेर रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और आलिया भट्ट (Alia Bhatt) की शादी की बंधन में बंध गये है। उनकी शादी तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। फैन्स दोनों को सुखद वैवाहिक जीवन की शुभकामनाएं दे रहे है।
रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और आलिया भट्ट (Alia Bhatt) के संगीत सेरेमनी का वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में दोनों एक दूसरे की गले में बाहें डालकर ‘छैंया-छैंया’ गाने पर डांस करते हुए नजर आ रहे है। वीडियो मे रणबीर व्हाइट कुर्ते के ऊपर पिंक कलर की सदरी पहने हुए हैं। तो वहीं क्यूट आलिया पिंक कलर के सूट में दिख रही हैं।
रणबीर-आलिया की संगीत का ये वीडियो फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। कपल की ट्यूनिंग और डांस लोगों को खूब भा रहा है। एक यूजर ने लिखा, रब ने बना दी जोड़ी। तो वहीं दूसरे ने लिखा- रालिया का डांस सबसे खूबसूरत है। कुछ ही देर में वीडियो पर लाखों लाइक्स और व्यूज आ चुके हैं।