लाइफ स्टाइल/हेल्थ। स्वस्थ रहने के लिए हर किसी को एक्सरसाइज करना चाहिए। इससे आपको बीमारी होने का खतरा कम रहता है। रोजाना एक्सरसाइज करने से हम दिन भर एक्टिव मोड में काम करते हैं। वहीं गर्भवती महिलाएं एक्सरसाइज करने से बचती हैं. लेकिन क्या आप जानते है गर्भवती महिलाओं को एक्सरसाइज करने के फायदे के बारे में, नहीं तो आइये जानें.
गर्भवती महिलाओं को पेल्विक एक्सरसाइज जरूर करना चाहिए। इससे पेल्विक के आसपास की मांसपेशियां मजबूत होती हैं। इसलिए गर्भावस्था के दौरान इस एक्सरसाइज को करना फायदेमंद माना जाता है।
- पेल्विक एक्सरसाइज प्रेग्नेंसी में लेबर पेन को कम करती है।
- गर्भावस्था के दौरान पेल्विक एक्सरसाइज से नॉर्मल डिलीवरी की संभावना बढ़ जाती है।
- यदि आप गर्भावस्था के दौरान पैल्विक व्यायाम करती हैं, तो यह शरीर के वजन को नियंत्रित करने में मदद करता है।
- पेल्विक एक्सरसाइज गर्भावस्था के दौरान पेल्विक मसल्स को मजबूत बनाती है।
- पेल्विक एक्सरसाइज से महिला का शरीर लचीला बनता है। इससे शरीर को ताकत मिलती है।
- गर्भावस्था के दौरान कब्ज और बवासीर होने की संभावना कम होती है। इसके अलावा पेल्विक एक्सरसाइज करने से डिलीवरी के बाद ठीक होने की संभावना बढ़ जाती है।
नोट : यह खबर सामान्य जानकारी पर आधारित है। किसी भी एक्सरसाइज को करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें।