मुंबई। फिल्म पुष्पा की अपार सफलता के बाद नेशनल क्रश बन चुकीं एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) करोड़ों की संपति की मालकिन हैं। आइए हम आप बताते हैं कि रश्मिका महीने और साल में कितना कमा लेती हैं। साथ ही हम आप को उनकी लग्जरी गाड़ियों और घर के बारे में भी बताने जा रहे हैं।
रश्मिका की कमाई
मीडिया रिपोर्टस मुताबिक रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) की नेट वर्थ 45 करोड़ से ज्यादा है। उनकी महीने की सैलरी 40 लाख से ज्यादा है और साल की 5 करोड़ से ज्यादा। रश्मिका फिल्म के लिए 4 करोड़ रुपये चार्ज करती हैं। रश्मिका की यह आमदनी एक्टिंग, परफॉर्मेंस, मॉडलिंग और विज्ञापनों के जरिए होती है।
रश्मिका की लाइफस्टाइल
रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) का कर्नाटक में घर है जिसमें वह परिवार के साथ रहती हैं। ये घर काफी लग्जरी है। इसके अलावा रश्मिका ने मुंबई में भी घर खरीदा है, लेकिन इसकी कीमत को लेकर कोई जानकारी नहीं है।
रश्मिका की गाड़ियां
रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) के पास मर्सिडीज सी क्लास, ऑडी क्यू 3 और रेंज रोवर है।
रश्मिका की हिट फिल्में
बता दें किरश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) ने अपने करियर की शुरुआत फिल्म क्रिक पार्टी से की थी। इस फिल्म के जरिए रश्मिका ने कन्नड़ इंडस्ट्री में डेब्यू किया था। इसके बाद रश्मिका ने कई हिट कन्नड़ फिल्मों में काम किया। इसके बाद रश्मिका ने चलो फिल्म से तेलुगु इंडस्ट्री में डेब्यू किया। इसके बाद रश्मिका ने देवदास, डियर कॉमरेड, सरिलरु नीकेवरु, भीष्म, पोगारू, सुल्तान, पुष्पा द राइज जैसी हिट फिल्में दी हैं।
रश्मिका की अपकमिंग फिल्में
रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) के पास अभी कई फिल्में रिलीज के लिए तैयार हैं जिसमें 2 तो हिंदी फिल्में हैं। दरअसल, रश्मिका फिल्म मिशन मजनू से बॉलीवुड डेब्यू करने वाली हैं। इस फिल्म में रश्मिका के साथ सिद्धार्थ मल्होत्रा लीड रोल में हैं। वहीं इसके बाद रश्मिका फिल्म गुड बाय में नजर आएंगी और इसमें वह अमिताभ बच्चन के साथ नजर आएंगी। फिर रश्मिका फिल्म पुष्पा के दूसरे पार्ट पुष्पा 2 में नजर आएंगी।