हेल्थ /लाइफस्टाइल। गर्मियों के मौसम में स्वस्थ रहने के लिए लोग कई तरह की चीजों का सेवन हैं. ऐसे में हमें अपने शरीर को हाइड्रेट रखने की जरूरत पड़ती है। इस मौसम में आपका नियमित भोजन भी आपको स्वस्थ बनाता है। आज हम आपको इस मौसम से निम्बू से होने वाले फायदे के बारे में बताएंगे। जी हाँ निम्बू एक ऐसे फल है जिसका सेवन हम खाने पीने की चीजों में करते हैं। आंखों की रौशनी से बचने के लिए भारत में नींबू भी बहुत जरूरी है। आइये हम आपको निम्बू के फायदे के बारे में बताएंगे।
हाइड्रेशन : शरीर को हाइड्रेट रखने के लिए गर्मियों में नींबू पानी का सेवन किया जा सकता है। नींबू में कई विटामिन और खनिज होते हैं जो शरीर को गर्मी से बचाने में मदद करते हैं।
रोग प्रतिरोधक क्षमता : गर्मियों में नींबू पानी पीने से इम्यून सिस्टम मजबूत होता है। नींबू विटामिन सी से भरपूर होता है और विटामिन सी इम्युनिटी बढ़ाने में मदद करता है।
वजन घटाने में फायदेमंद : रोज सुबह खाली पेट एक गिलास नींबू पानी पिएं। नींबू पानी वजन कम करने में आपकी मदद कर सकता है। नींबू में पाए जाने वाले पेक्टिन फाइबर से शरीर को भूख नहीं लगती है। नींबू पानी शरीर से एंटीऑक्सीडेंट को बाहर निकालकर वजन घटाने में मदद कर सकता है।
रक्त चाप : हाई ब्लड प्रेशर के मरीजों के लिए नींबू पानी काफी फायदेमंद माना जाता है। नींबू में मौजूद विटामिन सी रक्तचाप को बनाए रखने में मदद करता है।
पाचन : नींबू पानी में काला नमक मिलाकर पीने से आपकी पाचन संबंधी समस्याएं दूर हो सकती हैं। नींबू पानी हाइड्रोक्लोरिक एसिड के उत्पादन को बढ़ाता है, जो पेट फूलने से छुटकारा पाने में मदद करता है।
त्वचा : नींबू त्वचा के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है। गर्मियों में रोजाना नींबू पानी का सेवन त्वचा के लिए अच्छा माना जाता है। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट और विटामिन सी त्वचा को नुकसान से बचा सकते हैं।
नोट : यह खबर सिर्फ आपकी जानकारी के लिए है। किसी बीमारी से पीड़ित होने पर डॉक्टर की सलाह लें।