हैदराबाद। आंध्र प्रदेश में एक नाबालिग से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। यह घटना इंसानियत को शर्मसार कर देनी वाली है। एक 13 वर्षीय लड़की की आठ महीने तक लगातार गैंगरेप हुआ। इन महीनों में 80 से ज्यादा लोगों ने लड़की को हवश का शिकार बनाया। पुलिस मंगलवार के उसे गुंटूर से रेस्क्यू करने में सफल रही। लड़की को अस्पताल से अपने घर ले जाने वाली महिला को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था, जिसने उसे इस दलदल में धकेला। बता दें की पीड़िता की माँ की कोरोना से मौत हो गई थी।
80 से ज्यादा लोगों ने बनाया हवस का शिकार
पुलिस ने मामले की जाँच की तो पता चला की पीड़िता के साथ आठ महीने में 80 से ज्यादा पुरुषों ने सामूहिक दुष्कर्म किया था। पुलिस ने बताया कि मंगलवार को बी.टेक के एक छात्र सहित 10 लोगों को गिरफ्तार किया गया था। पुलिस अपराध में शामिल 80 लोगों को भी गिरफ्तार करने की तैयारी में है। उनकी तलाश की जा रही है।
कोरोना के बाद माँ की हो गई थी मौत
पीड़िता को एक महिला सवर्ण कुमारी ने गोद लिया था, जिसने जून 2021 में कोविड -19 महामारी के दौरान एक अस्पताल में पीड़िता की मां से दोस्ती की थी। लड़की की मां की जल्द ही कोविड -19 के कारण मृत्यु हो गई थी। इसके बाद लड़की को लेकर वह अपने घर चली गई। हालांकि, लड़की के पिता से यह बात छिपा ली गई।