देहरादून। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने बद्रीनाथ के पूर्व विधायक महेंद्र भट्ट को प्रदेश भाजपा अध्यक्ष नियुक्त किया है। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव एवं मुख्यालय प्रभारी अरुण सिंह ने नियुक्त आदेश जारी किया है।
इससे पहले मदन कौशिक प्रदेश अध्यक्ष थे। महेंद्र भट्ट ने कुछ दिन पहले केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात की थी। उल्लेखनीय है कि भाजपा और कांग्रेस दोनों दलों ने अपने हारे विधायकों को प्रदेश संगठन की जिम्मेदारी सौंपी है। भट्ट इस बार चुनाव हार गए थे।
उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2022 में 50 वर्षीय महेंद्र भट्ट को बद्रीनाथ सीट से हार का सामना करना पड़ा था। चुनाव आयोग में दाखिल शपथ पत्र में उन्होंने जानकारी दी थी कि वो पोस्ट ग्रेजुएट हैं।
महेंद्र भट्ट ने अपनी कुल संपत्ति 1.3 करोड़ रुपये घोषित की है, इसमें 42 लाख रुपय की चल संपत्ति और 85.7 लाख रुपये की अचल संपत्ति शामिल है। महेंद्र भट्ट पर एक भी आपराधिक मामले दर्ज नहीं हैं. बता दें, बद्रीनाथ के पूर्व विधायक महेंद्र भट्ट उत्तराखंड भारतीय युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष भी रह चुके हैं।
उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2022 के में महेंद्र भट्ट को बद्रीनाथ विधानसभा सभा सीट से हार का सामना करना पड़ा था। उन्हें कांग्रेस के राजेंद्र सिंह भंडारी ने करारी शिकस्त दी थी। इस चुनाव में राजेंद्र सिंह भंडारी ने 32 हजार 661 वोट हासिल किया था। वहीं महेंद्र भट्ट को 30,595 वोट मिले थे। इस चुनाव में उन्हें 2,066 वोटों से हार का मुंह देखना पड़ा था।