भोपाल। मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सरकार के दो साल पूरे होने पर भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा ने बुलडोजर परेड निकाली। इस परेड में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी शामिल हुए। दो साल पहले कांग्रेस की कमलनाथ सरकार के इस्तीफे के बाद भारतीय जनता पार्टी ने आज के ही दिन शिवराज सरकार ने शपथ ग्रहण की थी।
मध्य प्रदेश में भाजपा की पांचवीं सरकार बनाने के लिए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को कानून व्यवस्था से खेलने वालों और मां-बहन-बेटियों की अस्मिता को लूटने वालों पर सख्ती के साथ कार्रवाई करने के संदेश देने के लिए उन्हें बुलडोजर मामा नाम दिया गया है। भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा ने शिवराज सिंह चौहान को यह नाम दिया है।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के अपराधियों, माफियाओं और सरकारी जमीनों पर कब्जा करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने वाले नेता के रूप में पेश करने के लिए आज शर्मा ने अपने सरकारी निवास पर बुलडोजर मामा परेड निकाली। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान इस परेड में शामिल हुए। परेड में न केवल बुलडोजरों को लाया गया बल्कि बड़़े-बड़े होर्डिंग भी लगाए गए जिनमें सीएम शिवराज सिंह चौहान के पोस्टर लगे थे।