लाइफ स्टाइल
रेसिपी : इस मौसम में बनाएं मटर सुंडल, सभी को आएगा पसंद

घर में अगर एक तरह का नाश्ता करके बोर हो गए हैं तो आज हम आपको एक आसान और स्वादिष्ट डिश के बारे में बताने जा रहे हैं। यह डिश सभी को बेहद पसंद भी आएगा। इस डिश का नाम है मटर सुडल। इसे घर में बनाना भी बेहद आसान है। मटर का सबसे पॉपुलर स्नैक्स आमतौर पर घरों में बनने वाली मटर की घुगनी या चूड़ा मटर है। यह हेल्थ होने के साथ टेस्टी होती है। आज हम आपके लिए लेकर आए हैं दक्षिण भारत में मटर से बनने वाले स्नैक्स मटर सुंडल की रेसिपी। इसे तमिल पत्तानी सुंडल भी कहते हैं। आइए जानते हैं इसकी रेसिपी :
मटर सुंडल बनाने के लिए आवश्यक सामग्री
- भाप में पकाया मटर- 2 कप
- सरसों- 1 चम्मच
- बिना छिलके वाली उड़द दाल- 1/2 चम्मच
- हींग- चुटकी भर
- सूखी लाल मिर्च- 2
- कद्दूकस किया अदरक- 1/2 चम्मच
- कद्दूकस किया नारियल- 1/4 कप
- करी पत्ता- 10
- तेल- 1 चम्मच
- नमक- स्वादानुसार
मटर सुंडल बानाने की विधि
पैन में तेल गर्म करें और उसमें सरसों व उड़द दाल डालें। जब उड़द दाल का रंग सुनहरा हो जाए तो पैन में हींग, हरी मिर्च व करी पत्ता डालें। दो मिनट बाद पैन में भाप में पकाया हुआ मटर और कद्दूकस किया अदरक डालें। दो से तीन मिनट तक पकाएं। कद्दूकस किया नारियल और नमक डालकर अच्छी तरह से मिलाएं। गैस बंद करें। इस रेसिपी को उबले काबुली चने के साथ भी बना सकती हैं। https://www.kanvkanv.com
लाइफ स्टाइल
रेसिपी : आज घर में झटपट बनाएं पनीर फिंगर पकौड़े, जानें बनाने की पूरी विधि

अगर आज आपका मूड खाना बनाने का नहीं हो रहा है तो घर में पनीर फिंगर पकौड़े बना सकते हैं। घर में कोई मेहमान भी आ गया तो उन्हें भी सर्व कर सकते हैं। यह एक हेल्दी डाइट भी है। पनीर फिंगर पकौड़े बनाने के लिए ज्यादा मेहनत भी नहीं करनी पड़ती और इसमें टाइम भी बेहद कम लगता है। तो आइए जानते हैं कैसे बनाएं पनीर फिंगर पकौड़े।
- 250 ग्राम पनीर
- आवश्यकतानुसार तलने के लिए तेल
मसाला पेस्ट के लिए सामग्री
- 1 लाल मिर्च पाउडर
- 1 छोटा टुकड़ा अदरक
- 2-3 हरी मिर्च
- 6 लहसुन की कलियाँ (छिली हुई)
- 1 चुटकी बेकिंग सोडा
- घोल के लिए :
- 1/2 कप मैदा
- 2 चम्मच सूजी
- स्वादानुसार नमक
पनीर फिंगर पकौड़े बनाने की विधि
सबसे पहले मसाला बनाने के लिए मिक्सर जार में अदरक, लहसुन, हरी मिर्च, लालमिर्च और बेकिंग सोडा डालकर पेस्ट बना लीजिए। इसके बाद घोल बनाने के लिए एक बॉउल में मैदा, नमक, रवा और ज़रूरत के अनुसार पानी डालकर गाढ़ा घोल बना लीजिए। मसाले के पेस्ट को मैदे के घोल में मिक्स कर लीजिए। पनीर को लम्बाई में काट लीजिए। घोल में डिप करें। गरम तेल में डिप किए हुए पनीर के टुकड़ों को डालकर सुनहरा होने तक तलें। गरमागरम और क्रिस्पी पनीर फिंगर्स को टोमैटो सॉस के साथ सर्व करें। https://www.kanvkanv.com
लाइफ स्टाइल
राशिफल : सिंह राशि वालों के परिवार में आज रहेगा हर्षोल्लास का वातावरण, जानें अपना भविष्यफल

युगाब्ध-5119, विक्रम संवत 2075, राष्ट्रीय शक संवत-1940, सूर्योदय 06.45, सूर्यास्त 06.02, ऋतु – बसंत/ शिशिर
माघ शुक्ल पक्ष पूर्णिमा, मंगलवार, 19 फरवरी – 2019 का दिन आपके लिए कैसा रहेगा। आज आपके जीवन में क्या-क्या परिवर्तन हो सकता है, आज आपके सितारे क्या कहते हैं, यह जानने के लिए पढ़ें आज का भविष्यफल।
मेष राशि :-
आज आप परिवारजनों के साथ मिलकर घरेलू मामलों में महत्त्वपूर्ण विचार-विमर्श करेंगे। घर की कायापलट करने के लिए कुछ नई योजना बनाएंगे। कार्यस्थल पर उच्च पदाधिकारियों के साथ महत्त्वपूर्ण मुद्दों पर विचार-विमर्श होगा। ऑफिस के कार्य हेतु यात्रा पर जाने की संभावना है। माता तथा स्त्री वर्ग की तरफ से लाभ होने की संभावना है। आपके किसी कार्य या प्रॉजेक्ट में सरकार की मदद मिलेगी। अत्यधिक कार्यभार से अस्वस्थ रहेंगे।
वृष राशि :-
आज के दिन विदेश में रहने वाले स्वजन या मित्र का समाचार मिलने से आपका मन प्रसन्नता का अनुभव करेगा। विदेश जाने के इच्छुक लोगों के लिए अनुकूल संयोग खड़े होंगे। लंबी दूरी की यात्रा करने का अवसर आएगा। ऑफिस या व्यावसायिक स्थान पर कार्य भार बढ़ेगा। व्यापार-धंधे में लाभ होने की संभावना है। स्वास्थ्य सामान्य रूप से मध्यम रहेगा।
मिथुन राशि :-
किसी भी प्रकार के अनिष्ट से बचने के लिए आज क्रोध की भावनाओं को नियंत्रण में रखने की गणेशजी सलाह देते हैं। ऑपरेशन कराने के लिए आज का दिन अनुकूल नहीं है। खर्च बढ़ जाने से आर्थिक तंगी अनुभव होगा। कुटुंबीजनों और सहकर्मचारियों के साथ मनमुटाव होगा, जिसके कारण आप मानसिक बेचैनी अनुभव करेंगे। स्वास्थ्य खराब होगा। ईश्वर की प्रार्थना तथा जाप करने से राहत महसूस होगी।
कर्क राशि :-
आज के दिन मौज-शौक और मनोरंजन की प्रवृत्तियों में आप सराबोर होंगे। मित्रों, परिवार के साथ मनोरंजन के स्थान या पर्यटन पर जाने का अवसर मिलेगा। स्वादिष्ट भोजन और नए वस्त्राभूषण आदि की खरीदारी होगी। वाहन सुख प्राप्त होगा। सार्वजनिक क्षेत्र में मान तथा व्यवसाय के क्षेत्र भागीदारी में लाभ मिलेगा। विपरीत लिंगीय व्यक्तियों के प्रति आकर्षण होगा। प्रेमीजनों को प्रणय में सफलता मिलेगी।
सिंह राशि :-
आज आपके परिवार में हर्षोल्लास का वातावरण रहेगा। पारिवारिक सदस्यों के साथ मिलकर आप आनंदपूर्वक समय व्यतीत करेंगे। शारीरिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। यश, कीर्ति और आनंद की प्राप्ति होगी। नौकरी के क्षेत्र में सहकर्मियों का सहयोग प्राप्त होगा। बीमार व्यक्ति को रोग से मुक्ति मिलेगी। ननिहाल की तरफ से अच्छे समाचार मिलेंगे तथा लाभ होगा। प्रतिस्पर्धियों की पराजय होगी।
कन्या राशि :-
आज आप संतान की समस्या से चिंतित रहेंगे। अपच, पेट दर्द जैसी बीमारियों की शिकायत रहेगी। विद्यार्थियों की पढ़ाई में विघ्न आएगा। बौद्धिक चर्चा तथा बातचीत में भाग न लें। प्रणय प्रकरण में सफलता मिलेगी। प्रिय व्यक्ति के साथ मुलाकात होगी। कामुकता अधिक रहेगी। शेयर-सट्टा में सावधानी रखेंगे।
तुला राशि :-
आज आप अत्यधिक संवेदनशीलता और विचारों के बवंडर से आप मानसिक अस्वस्थता अनुभव करेंगे। माता और स्त्रियों के मामले में आपको चिंता रहेगी। यात्रा के लिए आज का दिन अनुकूल न होने से यात्रा करना टालें। छाती के दर्द से परेशानी होगी। जमीन सम्बंधी मामलों में सावधानीपूर्वक व्यवहार करने की आवश्यकता हैं। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में नहीं लगेगा।
वृश्चिक राशि :-
आज का दिन आप परिवार के साथ खुशीपूर्वक व्यतीत करेंगे। नए कार्य की शुरुआत करेंगे। घर में भाई-बहनों के साथ मेल-मिलाप रहेगा। स्वजनों और मित्रों के साथ मिलन-मुलाकात होगी। लघु प्रवास का योग है। आज आपके कार्य सफल होंगे। भाग्य में लाभदायक परिवर्तन आएंगे। दुश्मनों और प्रतिस्पर्धी अपनी चाल में असफल रहेंगे। आपकी लोकप्रियता में वृद्धि होगी।
धनु राशि :-
आपका आज का दिन मध्यम फलदायी साबित होगा। पारिवारिक सदस्यों के साथ गलतफहमी पैदा होने के कारण मनमुटाव होगा। आज आपके मानसिक व्यवहार में दृढ़ता कम होने से कोई भी निर्णय तेजी से नहीं ले सकेंगे। आज कोई महत्त्वपूर्ण निर्णय लेने से बचें। व्यर्थ धन खर्च और कार्यभार आपके मन को व्यवस्थित रखेंगे।
मकर राशि :-
इस राशि के जातक आज निर्धारित कार्य सरलतापूर्वक पूरे होंगे। ऑफिस या व्यावसायिक स्थान पर आपका वर्चस्व बढ़ेगा। गृहस्थ जीवन में आनंद का वातावरण रहेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। मानसिक स्वस्थता बनी रहेगी। मित्रों और स्नेहीजों के साथ मुलाकात से खुशी का वातावरण रहेगा। उत्तम भोजन और वस्त्राभूषण के साथ वैवाहिक जीवन में सुख-संतोष का अनुभव होगा।
कुंभ राशि :-
आज आपको किसी की जमानत लेने तथा आर्थिक लेन-देन करने से बचना चाहिए। अन्यथा परेशानी में फंस सकते हैं। खर्च की मात्रा अधिक रहेगी। शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ्य नहीं रहेंगे। स्वजनों के साथ मतभेद खड़े होंगे। किसी का हित करने में स्वयं परेशानी में पड़ जाने की संभावना है। क्रोध पर नियंत्रण रखें। मानहानि की संभावना है।
मीन राशि :-
आज आपको सामाजिक कार्यों या समारोहों में भाग लेने का अवसर आएगा। मित्रों या स्नेहीजनों के साथ की मुलाकात मन को खुशी देगी। सुंदर स्थान पर पर्यटन का आयोजन होगा। शुभ समाचार मिलेगा। पत्नी और संतानों से लाभ प्राप्त होगा। आकस्मिक धन प्राप्त होने की संभावना है। वस्तुएं खरीदने के लिए अनुकूल दिन है। https://www.kanvkanv.com
लाइफ स्टाइल
रेसिपी : आज अपने घर में बनाएं स्वाद से भरा मुम्बई का फेमस वड़ा पाव, जानें बनाने की पूरी विधि

ज्यादातर लोग वड़ा पाव बड़े चाव से खाते हैं। वड़ा पाव मुंबई का एक फेवरेट डिश माना जाता है। वहां पर इसे बड़े स्वादिष्ट ढंग से बनाया जाता है। अगर आप भी मुंबई जैसे स्वादिष्ट वड़ा पाव अपने घर में बनाना चाहते हैं तो इसमें हम आपकी मदद करेंगे। आइए जानते हैं कैसे बनाएं स्वादिष्ट वड़ा पाव।
वादा पाव बनाने के लिए आवश्यक सामग्री
- 2 उबले आलू
- 6 पाव
- एक कप बेसन
- 2 हरी मिर्च
- अदरक एक इंच का टुकड़ा
- बारीक कटे धनिया पत्ते
- लहसुन की 4 कलियां
- स्वादानुसार लाल मिर्च पाउडर
- आधा छोटा चम्मच हल्दी पाउडर
- आधा छोटा चम्मच राई
- एक छोटा चम्मच नींबू का रस
- तेल
वादा पाव बनाने की विधि
-
देश1 day ago
वीडियो : साल भर भी नहीं हुआ था शादी को, पत्नी ने कुछ यूं दी अपने जांबाज शहीद पति को अंतिम विदाई
-
दुनिया1 day ago
भारत को पाकिस्तानी पीएम की गीदड़ भभकी, कहा-हमला हुआ तो देंगे करारा जवाब, देखें वीडियो
-
मनोरंजन1 day ago
सिद्धू के बचाव में उतरे कपिल शर्मा, दे डाला ये बयान, लोग बोले-इन्हें भी भेजो पाकिस्तान
-
देश1 day ago
देखें हादसे का लाइव वीडियो : एयर शो की रिहर्सल के दौरान हवा में टकराए दो विमान, एक पायलट की मौत
-
देश11 hours ago
देखें वीडियो, शहीद के अंतिम संस्कार में मंत्री ने लगाई ठहाके, चिता के पास जूते पहनकर बैठे, भड़के परिजन
-
देश1 day ago
अब भारत को इमरान के मंत्री की गीदड़ भभकी, कहा-जंग हुई तो मंदिरों में नहीं बजेंगी घंटियां, देखें वीडियो
-
देश1 day ago
लोकसभा चुनाव से पहले मोदी सरकार का केंद्रीय कर्मचारियों को तोहफा, बढ़ाया महंगाई भत्ता
-
देश1 day ago
सेना की दो टूक, कश्मीरी माताएं कराएं आतंकी बेटों का सरेंडर, वर्ना जो बंदूक उठाएगा वो मारा जाएगा