हेल्थ/लाइफस्टाइल। अक्सर लोग कसरत करना चाहते हैं लेकिन उसके समय को लेकर असमंजस में रहते हैं। अगर आपको एक्सरसाइज के लिए सही समय का ध्यान नहीं है तो यह बड़ा नुकसान भी हो सकता है। ऐसे में पर एक्सरसाइज करने के फायदे होते हैं। इससे आपका स्वास्थ्य भी ठीक रहेगा। इससे आपके एक्सरसाइज का परिणाम अच्छा मिलेगा। इसलिए एक्सरसाइज नियमों के अनुसार समय सीमा का पालन करना चाहिए। आज हम जानेंगे कि व्यायाम करने का सबसे अच्छा समय क्या है। ताकि आप अपने व्यायाम का कार्यक्रम तय कर सकें और आपको व्यायाम के अच्छे परिणाम देखने को मिलेंगे।
सुबह व्यायाम करें : किसी भी शारीरिक गतिविधि जैसे व्यायाम के लिए सुबह सबसे महत्वपूर्ण समय माना जाता है। आप सुबह एक गिलास गुनगुना पानी पीने के बाद व्यायाम शुरू कर सकते हैं। आप दुगनी तेजी से प्रभाव देखेंगे।
शाम को भी कर सकते हैं व्यायाम : यदि आपके पास सुबह का समय नहीं है, तो आप शाम को व्यायाम कर सकते हैं। इसके लिए व्यायाम करने से पहले 2 घंटे के उपवास की आवश्यकता होती है। खाने के तुरंत बाद व्यायाम न करें।
बिस्तर पर जाते समय कुछ असरदार व्यायाम : यदि आप अपने शरीर के किसी विशेष क्षेत्र में वसा कम करना चाहते हैं, तो आप बिस्तर पर जाने से पहले उस क्षेत्र के लिए व्यायाम के नियमों का पालन कर सकते हैं। इससे वहां की मांसपेशियां प्रभावित होंगी। आपको दुगनी तेजी से परिणाम मिलने की संभावना है।