नई दिल्ली। देश-दुनिया के इतिहास में 02 जुलाई को तमाम ऐतिहासिक घटनाओं के लिए याद किया जाता है। 2020 में 02 जुलाई को ही भारतीय रेलवे ने पटरी पर 2.8 किलोमीटर लंबी मालगाड़ी चलाने का कीर्तिमान स्थापित किया। इस मालगाड़ी को शेषनाग नाम दिया गया। यह भारत में अबतक की सबसे लंबी ट्रेन है। इसे चार मालगाड़ी को जोड़कर तैयार किया गया। इसमें कुल 251 डब्बे लगाए गए। साथ ही इतनी लंबी मालगाड़ी को खींचने के लिए बीच में चार इलेक्ट्रिक इंजन लगाए गए।
इस मालगाड़ी का सफल परीक्षण दक्षिण-पूर्व-मध्य रेलवे के नागपुर डिवीजन से बिलासपुर मंडल के कोरबा तक किया गया। इस दौरान इस ट्रेन ने 250 किलोमीटर की दूरी आराम से पूरी की। तत्कालीन रेलमंत्री पीयूष गोयल ने ट्वीट करके भारतीय रेल की कामयाबी को साझा किया था। दो दिन पहले 30 जून को दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने ही तीन मालगाड़ियों को जोड़कर पहली बार दो किलोमीटर लंबी मालगाड़ी चलाने का रिकॉर्ड बनाया था। इस ट्रेन को अनाकोंडा नाम दिया गया था। यह ट्रेन ओडिशा के लाजकुरा और राउरकेला के बीच चलाई गई थी।
इसके अलावा 02 जुलाई, 1757 को भारत के इतिहास की सबसे काली तारीख माना जाता है। इसी रोज बंगाल के अंतिम स्वतंत्र नवाब सिराजुद्दौला की हत्या की गई थी। उनकी कब्र पश्चिम बंगाल में मुर्शिदाबाद के खुशबाग में है। नेताजी सुभाषचन्द्र बोस को विद्रोह भड़काने के आरोप में आज ही के दिन वर्ष 1940 में ब्रिटिश सरकार ने कोलकाता में गिरफ्तार किया था।
महत्वपूर्ण घटनाचक्र
- 1306ः अलाउद्दीन खिलजी ने सिवाणा पर आक्रमण किया।
- 1698ः ब्रिटेन के थॉमस सेवरी ने पहले व्यवसायिक स्टीम इंजन का पेटेंट हासिल किया।
- 1757ः प्लासी की लड़ाई में हार के बाद बंगाल के अंतिम नवाब सिराजुद्दौला की हत्या।
- 1777: अमेरिका के वोरमोंट शहर में दास प्रथा समाप्त।
- 1781: मैसूर के सुल्तान हैदर अली और अंग्रेज सेना में पोर्टो नोवो (अब परांगीपेट्टई) में युद्ध।
- 1862ः कलकत्ता उच्च न्यायालय का उद्घाटन।
- 1897: इतालवी वैज्ञानिक गुगलेल्मो मारकोनी को लंदन में रेडियो का पेटेंट मिला।
- 1911: अमेरिका ने कोलंबिया के साथ राजनयिक संबंधों को समाप्त कर वहां के वाणिज्य दूतावास को बंद किया।
- 1916: भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण विभाग की स्थापना।
- 1940ः ब्रिटिश सरकार ने नेताजी सुभाषचन्द्र बोस को विद्रोह भड़काने के आरोप में गिरफ्तार किया।
- 1941ः लेम्बर्ग में नाजी नरसंहार। करीब 7000 लोग मारे गए।
- 1949ः वियतनाम को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता मिली।
- 1962ः सैम वाल्टन ने अरकंसास के रोजर्स में अपना पहला वॉलमार्ट स्टोर खोला।
- 1966ः फ्रांस ने 1966 में मुरूरोआ प्रशांत महासागर में परमाणु परीक्षण किया।
- 1972ः तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी और पाकिस्तान के तत्कालीन राष्ट्रपति जुल्फिकार अली भुट्टो ने शिमला समझौते पर हस्ताक्षर किए।
- 1976ः वियतनाम गणराज्य का अंत।
- 1979ः सुसान बी एंथनी डॉलर जारी। एक महिला का सम्मान करने के लिए इसे पहला अमेरिकी सिक्का कहा जाता है।
- 1983: भारत की स्वदेश निर्मित परमाणु बिजली केंद्र की पहली इकाई ने मद्रास के निकट कलपक्कम में काम करना शुरू किया।
- 1985ः आंद्रेई ग्रोमिको सोवियत संघ के राष्ट्रपति निर्वाचित।
- 1990: सऊदी अरब में मक्का-मीना में भगदड़।1,426 हज यात्रियों की मौत।
- 2001ः फास्ट ऐंड फ्यूरियस सीरीज की पहली फिल्म रिलीज।
- 2002: स्टीव फोसेट गुब्बारे के जरिए दुनिया का भ्रमण करने वाले पहले व्यक्ति बने।
- 2004ः यूनेस्को की विश्व धरोहर समिति ने मुंबई के छत्रपति शिवाजी टर्मिनस स्टेशन को विश्व धरोहर स्थल घोषित किया।
- 2006ः इंग्लैंड फ़ुटबाल टीम के कप्तान डेविड बेखम ने अपना पद छोड़ा।
- 2010: कांगो में टैंकर विस्फोट में 230 लोगों की मौत।
- 2015: फिलीपींस में 220 यात्रियों से भरी नौका डूबने से 62 लोगों की मौत।
- 2019ः सिंगापुर हाई कोर्ट ने पीएनबी घोटाले के आरोपित नीरव मोदी की बहन पूर्वी मोदी और उसके पति मयंक मेहता के खातों को फ्रीज करने का आदेश दिया।
- 2019ः रूस की पनडुब्बी में आग लगने से 14 नौसैनिक शहीद।
- 2020ः वियतनाम में दुनिया के पहले सोने के होटल की ओपनिंग।
- 2020ः भारतीय रेलवे ने 2.8 किलोमीटर लंबी मालगाड़ी चलाई। इसे ‘शेषनाग’ नाम दिया।
जन्म
- 1948ः भारत के प्रसिद्ध जनकवि आलोक धन्वा।
- 1956ः तेरहवीं और पंद्रहवीं लोकसभा के सदस्य तूफानी सरोज।
निधन
- 1843ः होम्योपैथी का अविष्कार करने वाले क्रिस्टियान फ्रीडरिष सामुएल हानेमान।
- 1950ः स्वतंत्रता सेनानी और समाज सुधारक यूसुफ मेहरअली।
दिवस
- अंतरराष्ट्रीय खेल पत्रकार दिवस
- असित भट्टाचार्य बलिदान दिवस