मुंबई। IPL 2022- पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच आज होने वाले मैच से पहले दिल्ली की टीम को बड़ा झटका लगा है। सूत्रों के हवाले से खबर आ रही है कि दिल्ली के खिलाड़ी टिम शिफर्ट कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। आज सुबह सभी खिलाड़ियों का कोरोना टेस्ट हुआ था। मैच तय समय पर ही शुरू होगा।
इससे पहले दिल्ली की टीम में शामिल ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर मिचेल मार्श को कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद सोमवार को अस्पताल में भर्ती किया गया है। दिल्ली टीम में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 6 हो गई है।
पहले यह मुकाबला पुणे में खेला जाना था, लेकिन अब यह मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में खेला जाएगा। दिल्ली के पास डेविड वॉर्नर, पृथ्वी शॉ और कप्तान ऋषभ पंत जैसे हार्ड हिटर हैं, तो वहीं पंजाब के पास शिखर धवन, फॉर्म में चल रहे लियाम लिविंगस्टोन और शाहरुख खान हैं।