बैंकॉक। भारत ने यूएसए को 4-1 से हराकर चल रहे बैंकॉक में चल रहे बीडब्ल्यूएफ उबर कप 2022 (BWF Uber Cup 2022) के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया है।
BWF Uber Cup 2022 के ग्रुप डी मुकाबले में वर्ल्ड नंबर 7 पीवी सिंधु ने जेनी गाई को 26 मिनट तक चले मैच में 21-10, 21-11 से हराया।
BWF Uber Cup 2022 के दूसरे मुकाबले में तनीषा क्रैस्टो और ट्रीसा जॉली की महिला युगल जोड़ी ने 34 मिनट तक चले मुकाबले में फ्रांसेस्का कॉर्बेट और एलीसन ली को 21-19, 21-10 से हराया।
BWF Uber Cup 2022 के तीसरे मैच में आकाश कश्यप ने एस्तेर शी को 34 मिनट तक चले मुकाबले में 18-21, 11-21 से हराया।
इसके बाद BWF Uber Cup 2022 में श्रुति मिश्रा और सिमरन सिंघी की जोड़ी लॉरेन लैम और कोडी टैंग ली की जोड़ी से हार गई। भारतीय जोड़ी यह मुकाबला 12-21,21-17, 21-13 से हारी।
BWF Uber Cup 2022 के अंतिम मुकाबले में अश्मिता चालिहा ने नताली ची को 31 मिनट में 21-18, 21-13 से हराया। इससे पहले टीम इंडिया ने अपने पहले मैच में कनाडा को 4-1 से हराया था। एक के बाद एक दो जीत के साथ भारत ने BWF Uber Cup 2022 के क्वार्टर फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है।