डेस्क। जून महीने में आम आदमी के जेब पर बोझ बढ़ने वाला है. इस महीने कुछ चीजों के दाम में इजाफा होने वाला है। ऐसे में कई बैंक और इंश्योरेंस कंपनियों ने नियम बदले है। जिसके बारे में ग्राहकों को जानना बहुत जरुरी है। आज हम इस खबर के माध्यम से आपको बदले हुए नियमों के बारे में बताएंगे और उसका क्या असर हमारे और आपके जेब पर पड़ेगा।
इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक : अगर आप इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक (IPPB) की आधार इनेबल्ड सिस्टम का लाभ उठाते हैं तो आपको आप पैसा देना होगा। नए नियमों के अनुसार 15 जून से तीन ट्रांजैक्शन फ्री रहेगा। जबकि चौथे ट्रांजैक्शन से हर बार 20 रुपये प्लस जीएसटी देनी होगी।
एक्सिस बैंक के बदले नियम : प्राइवेट सेक्टर के बड़े बैंकों में से एक एक्सिस बैंक 1 जून 2022 से नियमों में बदलाव करने जा रहा है। एक जून से सेमी अर्बन/ ग्रामीण क्षेत्र के सेविंग और सैलरी अकाउंट का मिनिमम बैलेंस 15 हजार रुपये से बढ़ाकर 25 हजार रुपये कर दिया गया है।
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया होम लोन : अगर आप स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) के ग्राहक हैं तो आपके लिए जरूरी अपडेट है। बैंक की वेबसाइट पर दी गई जानकारी के अनुसार स्टेट बैंक ऑफ ने एक्सटर्नल बेंचमार्क लेंडिंग रेट्स (EBLR) को 0.40% से बढ़ाकर 7.05% कर दिया है। बैंक ने रेपो लिंक्ड लेंडिंग रेट (RLLR) में भी 0.40% का इजाफा किया है। अब यह दर 6.65% हो गया है। बता दें, नई दरें 1 जून 2022 से प्रभावी रहेंगी।
थर्ड पार्टी इंश्योरेंस हुआ महंगा : सरकार की ने थर्ड पार्टी इंश्योरेंस के प्रीमियम में इजाफा करने का फैसला किया है। बैंक की नई दरें 1 जून से लागू हो जाएंगी। यानी अगले महीने से आपको थर्ड पार्टी इंश्योरेंस के लिए ज्यादा पैसा खर्च करना होगा।
गोल्ड हाॅल मार्किंग : गोल्ड हाॅल मार्किंग का दूसरा चरण 1 जून 2022 से लागू होगा। इस दूसरे चरण में 288 जिलों में हाॅल मार्किंग का नियम लागू होने जा रहा है। यानी 14, 18, 20, 22, 23 और 24 कैरेट गोल्ड के गहने इन जिलों में बिना हाॅल मार्किंग के नहीं बेच पाएंगे।