नई दिल्ली । पेड़-पौधे हमारे लिए बहुत उपयोगी हैं। वास्तु शास्त्र के अनुसार भी इनका विशेष महत्व है। आज हम आपको वास्तु शास्त्र के अनुसार बांस के पौधे का महत्व बताने जा रहे हैं।
वास्तु के अनुसार घर में बांस का पौधा रखना बहुत शुभ होता है। इस पौधे के कारण कार्य में सफलता मिलने के साथ-साथ धन और कीर्ति में वृद्धि होती है।
इस पौधे के कारण घर में सकारात्मक ऊर्जा positive energy का प्रवेश होता है। इस कारण बांस के पौधे घर या कार्यस्थल पर भी लगाए जा सकते हैं। इस पौधे को परिवार के बैठने की जगह पर लगाना सही रहता है।
इससे परिवार के सदस्यों के बीच संबंध अच्छे रहते हैं। यह पौधा घर या ऑफिस में समृद्धि लाता है। घर की पूर्व दिशा में बांस का पौधा लगाने से परिवार में शांति तो रहती ही है साथ ही घर में धन का आगमन होता है।