भोपाल। मध्य प्रदेश के दमोह जिले में एक दुष्कर्म का हैरान करने वाला मामला सामने आया है। बहू ने ससुर के खिलाफ कई बार दुष्कर्म का करने का मुकदमा दर्ज कराया है। उसने पति को इस बारे में बताया तो उस पर ही किसी और प्रेम प्रसंग का आरोप लगा दिया। पुलिस ने ससुर को गिरफ्तार कर लिया है।
शादी के दो महीने तक बिगड़ गई ससुर की नियत
महिला थाना प्रभारी सुषमा श्रीवास्तव ने बताया कि दमोह निवासी 23 वर्षीय महिला ने शिकायत दर्ज कराई थी। पीड़िता ने बताया की मेरी शादी 11 जनवरी 2020 को दमोह में हुई थी। शादी के बाद दो महीने तक सब ठीक चला। इसके बाद ससुर की नीयत बिगड़ गई। कभी सीने पर हाथ मारते तो कभी किचन में आकर बांहों में भर लेते। जब मैंने पति को बताया तो उन्होंने आरोप लगा दिए कि मेरा किसी और से प्रेम प्रसंग चल रहा है। इसी का फायदा उठाकर ससुर ने कई बार रेप किया।
घर में अकेली होने पर करता था रेप
उसने बताया कि शादी के दो महीने बाद से ही सबकुछ बिगड़ गया। जब भी वह घर में अकेली होती, ससुर मेरे साथ रेप करता। महिला ने पुलिस को बताया कि उसने ससुर की करतूतों के बारे में सास को बताया तो सास बोली- मेरा पति ऐसा नहीं कर सकता। तू झूठ बोल रही है। महिला थाना प्रभारी ने बताया कि महिला की शिकायत पर आरोपी 65 वर्षीय ससुर को गिरफ्तार कर लिया है। वह मैकेनिक है। महिला की 11 माह की एक बेटी भी है।