मुंबई। बालीवुड अभिनेता रणवीर कपूर और अभिनेत्री दीपिका पादुकोण की शादी की तारीख तय हो गयी है। दोनों 20 नवंबर को सात फेरे लेंगें। मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक ये शादी इटली में संपंन्न होगी। रणवीर और दीपिका की शादी से जुड़ी तैयारियां शुरू हो गई हैं। इस ड्रीम वेडिंग में सिर्फ 30 मेहमान बुलाए जाएंगे। इस खबर के सामने आते ही अभिनेता कबीर बेदी ने इस कूल कपल को ट्विटर पर बधाई दी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों ने शादी के लिए इटली में ‘लेक कोमो’ का वेन्यू फाइनल किया है। एक रिपोर्ट में दीपिका के करीबी ने बताया, “दीपिका को इटली बहुत पसंद है, इस वजह से एक्ट्रेस ने यहां डेस्टिनेशन वेडिंग प्लान की है।
Great couple! Great locale in Italy! Great event!
Wishing @RanveerOfficial and @deepikapadukone a wonderful wedding, and a lifetime of happiness. 🙏 https://t.co/pPY6gBol8Z— KABIR BEDI (@iKabirBedi) August 13, 2018
मुंबई में ग्रैंड रिसेप्शन रखा जाएगा
फिल्म ने ट्वीट करते हुए इस बात की घोषणा की है। इसी ट्वीट को री-पोस्ट करते हुए एक्टर कबीर बेदी ने दीपिका-रणवीर को टैग करते हुए उन्हें आने वाले जीवन की शुभकामनाएं दी हैं। फिलहाल दीपिका और रणवीर में से किसी ने जवाब नहीं दिया है। कहा जा रहा है कि भारतीय मेहमानों की शादी के बाद मुंबई में जश्न मनाया जाएगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक इटली में शादी के बाद मुंबई में ग्रैंड रिसेप्शन रखा जाएगा। साल 2014 में आई संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘रामलीला’ के सेट पर इन दोनों का प्यार परवान चढ़ा। अपने फैंस के बीच दीपवीर के नाम से मशहूर रणवीर-दीपिका ने फिल्म ‘गोलियों की रासलीला: रामलीला’, ‘बाजीराव मस्तानी’ और ‘पद्मावत’ में साथ काम किया है। पिछले दिनों दोनों यूएस में छुट्टियां बिताते नजर आए थे। फिलहाल दोनों वापस मुंबई आकर अपने प्रोजेक्ट्स में बिजी हैं। https://kanvkanv.com