नई दिल्ली। आईपीएल का 15 सीजन चल रहा है। इस दौरान खेल प्रेमियों के लिए बुरी खबर है की इस सीजन में कोरोना की एंट्री हो गई है। दिल्ली कैपिटल्स के सपोर्ट स्टाफ में शामिल फिजियो पैट्रिक फरहार्ट कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। आईपीएल ने इस बारे में बयान जारी कर जानकारी दी। शनिवार (16 अप्रैल) को दिल्ली कैपिटल्स की टीम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ खेलेगी।
सोशल मीडिया पर ऐसी खबरें चल रही हैं कि आरसीबी के खिलाफ मैच को रद्द किया जा सकता है, लेकिन आईपीएल ने आधिकारिक रूप से इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी है। आईपीएल ने कहा-दिल्ली कैपिटल्स के फिजियो पैट्रिक फरहार्ट कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। फिलहाल दिल्ली कैपिटल्स की मेडिकल टीम उनकी कड़ी निगरानी कर रही है।