नई दिल्ली। IPL 2022 पर कोरोना महामरी का खतरा मंडराने लगा है। मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक दिल्ली कैपिटल्स के फिजियो के बाद एक खिलाड़ी की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके बाद दिल्ली की टीम को पुणे में जाने से रोक दिया गया है। पूरी टीम को मुंबई में क्वारंटीन कर दिया गया है। दिल्ली का अगला मैच 20 अप्रैल को पंजाब किंग्स के साथ पुणे में खेला जाना है।
रिपोर्टस के मुताबिक रिपोर्ट के अनुसार, इससे पहले टीम के फिजियो पैट्रिक फरहार्ट कोविड-19 टेस्ट में पॉजिटिव पाए गए थे। फरहार्ट COVID-19 टेस्ट में पॉजिटिव पाए जाने के बाद इस समय आइसोलेशन में हैं।
दिल्ली कैपिटल्स की मेडिकल टीम उनकी कड़ी निगरानी कर रही है। वे टीम के साथ ट्रेवल नहीं कर रहे हैं। पैट्रिक के बाद रैपिड एंटिजन टेस्ट में दिल्ली टीम का एक प्लेयर भी पॉजिटिव पाया गया है। इसके बाद अब सभी खिलाड़ियों का दो दिन तक RT-PCR टेस्ट कराया जाएगा और फिर उसके बाद ही कोई फैसला लिया जाएगा।