नई दिल्ली। कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी की तबियत बिगड़ने की गंगा राम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कुछ दिन पहले वह कोरोना संक्रमण का शिकार हुई थीं। कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला ने ट्विटर पर इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि उनकी हालत स्थिर है और डॉक्टरों की निगरानी में उन्हें फिलहाल अस्पताल में ही रखा जाएगा।
दरअसल, सोनिया गांधी व प्रियंका गांधी बीते दिनों कोरोना संक्रमण की चपेट में आ गई थीं। इसके बाद संक्रमण के चलते उन्हें कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था, जिसके चलते उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।