ग्वालियर। मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले में एक ऐसा रेप का मामला सामने आया है जो आपको चौंका देगा। एक देवर ने अपनी गर्भवती भाभी से दुष्कर्म किया। हैरान करने वाली बात यह है कि जब पीड़िता ने अपने पति और सास से इसकी शिकायत की तो पति ने घटना को नजरअंदाज का कर दिया। पति ने कहा कि वह घर का पूरा खर्चा चलाता है। इसलिए इतना तो सहन करना पड़ेगा। उसके बाद महिला ने हिम्मत करके पुलिस थाने में पहुंचकर शिकायत की। शिकायत के बाद आरोपी देवर के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया है।
जानिए क्या था पूरा मामला
दतिया इंदरगढ़ पचोखरा निवासी 24 वर्षीय महिला की शादी दिसंबर साल 2020 में ग्वालियर जिले के भितरवार करहिया थाना इलाकर के पचौरा गांव के युवक के साथ हुई थी। शादी के कुछ महीने बाद महिला प्रेग्नेंट हो गई। 7 अप्रैल को महिला का देवर रॉकी ने एनर्जी के लिए भाभी को जूस पिला दिया। जूस पीने के बाद भाभी बेहोश हो गई। इसके बाद देवर ने उसके साथ दुष्कर्म किया। जब कुछ देर बाद भाभी को होश आया तो उसे अहसास हो गया कि उसके साथ कुछ गलत हुआ है। अगले दिन जब उसे डॉक्टर से पता लगा कि उसके साथ दुष्कर्म हुआ है। पीड़िता ने जब यह बात अपने पति और सास को बताई तो उन्होंने कहा कि घर का खर्चा चलाने वाला देवर ही है, इसलिए उसे यह सब सहना पड़ेगा और अगर किसी बाहरी व्यक्ति को बताया तो ठीक नहीं होगा क्योंकि इससे परिवार की बेइज्जती होगी।
पुलिस की गिरफ्त से बाहर आरोपी
पीड़िता ने धमकी के बाद भी हिम्मत नहीं हारी और अपने साथ हुई इस हैवानियत की शिकायत पुलिस थाने में की। पुलिस ने फरियादी महिला की शिकायत पर देवर के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज करने के साथ ही पति और सास को भी आरोपी बनाया है। इस मामले में एएसपी देहात जयराज कुबेर का कहना है कि महिला के साथ उसके ही देवर ने दुष्कर्म किया है। जिसका उसके ससुराल वालों ने पक्ष लिया। महिला की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी अभी फरार है।