नई दिल्ली। एशिया ट्रैक साइक्लिंग चैंपियनशिप का दूसरा दिन समाप्त हो गया, जिसमें पैरा-साइक्लिंग स्पर्धाओं के लिए चार फाइनल सहित 12 फाइनल राउंड हुए। भारत ने अपनी झोली में एक स्वर्ण, तीन रजत व चार और कांस्य पदक जोड़े। भारत ने 41वीं सीनियर, 28वीं जूनियर एशियाई ट्रैक और 10वीं पैरा ट्रैक साइकिलिंग चैंपियनशिप में अब तक 18 पदक हासिल किए हैं।
भारत के लिए एक स्वर्ण, एक रजत और एक कांस्य पैरा-साइक्लिंग में आए, जबकि दो रजत और तीन कांस्य पदक सीनियर और जूनियर एथलीटों ने हासिल किये। महिला जूनियर वर्ग में, पूजा दानोले ने दूसरे दिन जूनियर वर्ग में कांस्य पदक जीतकर भारतीय टैली की शुरुआत की। उन्होंने 2:31.277 सेकेंड के समय के साथ तीसरा स्थान हासिल किया और 2:37.410 सेकेंड के अपने पिछले रिकॉर्ड को तोड़ते हुए एक नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड भी बनाया।
भारत के विश्वजीत सिंह ने सीनियर पुरुष व्यक्तिगत परस्यूट वर्ग में कांस्य जीता और 4 किमी की रेस 9 मिनट में पूरी की। उन्होंने मलेशिया के कियात चुन लिम को हराया जिन्होंने 10 मिनट का समय निकाला। क्वालीफाइंग दौर में, विश्वजीत का समय (4:31.380) मलेशिया के अपने प्रतिद्वंद्वी से 4:31.130 सेकंड पीछे था, लेकिन विश्वजीत ने फाइनल में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया और भारत के लिए पदक जीता।
पुरुष जूनियर वर्ग में, नीरज कुमार ने कजाकिस्तान के राइडर मैक्सिम ट्रैस्किन से स्वर्ण पदक गंवाया, जिन्होंने इस स्पर्धा में अपना वर्चस्व दिखाया और रेस में 2000 मीटर के बाद नीरज को पीछे छोड़ दिया। नीरज ने रजत जीता जबकि कोरिया के सेउंगमिन होंग ने कांस्य पदक जीता, जिन्होंने उज्बेकिस्तान के सवार डायर ताखिरोव को हराया।
मयूरी धनराज लुटे 500 मीटर टाइम ट्रायल इवेंट में कांस्य पदक जीतने के बाद दिन की सुर्खियों में छा गईं। उसने 2 दिनों की चैंपियनशिप में 2 कांस्य पदक जीते, यह सीनियर वर्ग में उनका पहला व्यक्तिगत पदक था। उन्होंने सम्मान अर्जित करने के लिए 49.340 किमी / घंटा की गति के साथ साइकिल चलाई और 36.481 सेकेंड के साथ कांस्य जीता। मलेशिया के नुरुल इज्जाह मोहम्मद असरी ने स्वर्ण पदक जीता, जिन्होंने साइकिल को 50.705 किमी/घंटा की गति से चलाया और 35.499 सेकेंड का समय लिया, जबकि रजत का दावा कोरिया के बोमी किम ने किया, जिन्होंने 36.374 सेकेंड में रेस समाप्त की।
एशियन ट्रैक साइक्लिंग चैंपियनशिप के दूसरे दिन ईरान की लीला हेदरीवेरानी ने ईरान के लिए पहला पदक हासिल किया। उन्होंने जूनियर महिला वर्ग में 38.033 सेकेंड के समय के साथ कांस्य पदक हासिल किया। सदन्या कोटेके ने 37.823 सेकेंड के साथ रजत पदक जीता, जबकि कोरिया की चायोन किम ने 35.740 सेकेंड के साथ स्वर्ण पदक जीता।
पैरा वुमन इंडिविजुअल परस्यूट इवेंट में भारत की ज्योति गडेराय ने स्वर्ण जीता जबकि टीम की साथी गीता राव ने रजत पदक हासिल किया। उन्होंने दौड़ पूरी करने के लिए क्रमश: 5:24.990 और 6:12.939 सेकेंड का समय निकाला। भारत ने पैरा मेन 4 किमी व्यक्तिगत परस्यूट स्पर्धा में एक और कांस्य पदक जीता, जब भारत के अरशद शेख ने 5:43.604 सेकेंड के समय के साथ तीसरा स्थान हासिल किया। ईरान के महदी मोहम्मदी (5:24.218 सेकेंड) और बेहरोज फरजाद (5:34.339 सेकेंड) ने क्रमश: स्वर्ण और रजत जीता।