नई दिल्ली। Gautam Adani-Mukesh Ambani News: रिलायंस ग्रुप के चेयरमैन मुकेश अंबानी अब एशिया के सबसे बड़े अमीर नहीं रहे। गौतम अडानी ने उन्हें फिर से दूसरे नंबर पर ढकेल दिया है। हालांकि भारत के दोनों उद्योगपति अब भी दुनिया के अरबपतियों की टॉप-10 लिस्ट में हैं। फोर्ब्स रियल टाइम बिलेनियर लिस्ट में मुकेश अंबानी 7वें और गौतम अडानी छठे नबंर पर हैं। हालांकि दोनों के बीच केवल 0.4 अरब डॉलर का ही फासला है, जो आज मिट भी सकता है।
शेयर बाजार खुलते ही आज यानी बुधवार को रिलायंस इंडस्टीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी को झटका लगा है। आरआईएल के शेयरों में आई गिरावट की वजह से उनके नेटवर्थ 2.5 अरब डॉलर का नुकसान हुआ है।
बुधवार सुबह 9 बजकर 45 मिनट पर वह फोर्ब्स रियल टाइम बिलेनियर इंडेक्स में एक पायदान फिसलकर सातवें स्थान से आठवें पर आ गए हैं। अब अंबानी और अडानी की कुल संपत्ति में 2.2 अरब डॉलर का फासला है। मुकेश अंबानी की कुल संपत्ति आज घटकर 96.1 अरब डॉलर रह गई है। वहीं, गौतम अडानी की संपत्ति में 1.97 अरब डॉलर का इजाफा हुआ है और अब उनके पास 98.3 अरब डॉलर की दौलत है।